JABALPUR NEWS-कर्मचारियों को देखकर बैठक में गई डीन: गाड़ी में बैठकर बोली अब छपवा लो पेपर में और खबरें… देखे.. वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज में आज शुक्रवार को अजीब नजारा देखने को मिला। दरअसल मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनरतले सैंकड़ों कर्मचारी मेडिकल डीन डॉक्टर गीता गुईन से मिलने पहुंचे थे, कर्मचारियों को आता देख डीन अपने कार्यालय से बाहर निकली और गाड़ी में बैठकर कर्मचारियों से कहा कि अब छपवा लो पेपर में और खबरें। डीन के इस बर्ताव पर कर्मचारियों ने डीन कार्यालय के समय धरना देते हुए डीन को हटाने की मांग रखी।
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वीरेंद्र तिवारी, अजय दुबे ने बताया कि आयुष्मान योजना में बड़े स्तर से भ्रष्टाचार किया गया है। डॉक्टरों को मनमाने तरीके से योजना की राशि बांट दी गई जबकि अन्य कर्मचारियों को नियमों का हवाला देकर आज तक राशि का वितरण नहीं किया गया। आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार किया गया है इसलिए डीन कर्मचारियों से सामना नहीं करना चाहती है।