जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव ने संभाला पदभार, कैबिनेट बैठक की तैयारियों में जुटीं

जबलपुर, यशभारत। नवागत जेएमसी कमिश्नर आईएएस प्रीति यादव ने आज 2 जनवरी की सुबह 10.30 बजे कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने शहर के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। चार्ज लेने के तत्काल बाद वे प्रशासनिक कार्यों में लग गईं और कल्चुरी पहुंचकर उन्होंने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।

स्वप्निल वानखेड़े ने सौंपा चार्ज
आईएएस ने स्वप्निल वानखेड़े ने नवागत कमिश्नर को कार्यभार सौंपने से पहले ही एक आदेश जारी कर निगम अधिकारियों को उनके द्वारा दिए गए समस्त वित्तीय और प्रशासकीय अधिकार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए। उनके मुताबिक अब अधिकारियों को नए अधिकारी नवागत अधिकारियों द्वारा ही प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App