जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर मेडिकल कॉलेज की बड़ी सफलता: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे को मिला नया जीवन

6 महीनों में यह संस्थान का 9वां सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट

जबलपुर,यशभारत। सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित 10 वर्षीय बच्चे का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया है। यह बच्चा थैलेसीमिया पेसारो क्लास III (अत्यधिक जोखिम) से पीड़ित था और पिछले वर्ष उच्च फेरिटिन स्तर एवं गंभीर हेपेटोस्प्लेनोमेगाली की स्थिति में भर्ती हुआ था। डॉक्टरों की टीम ने पहले हाइपरट्रांसफ्यूजन और कीलेशन थेरेपी से उसकी स्थिति को नियंत्रित किया।

इसके बाद 3 मार्च 2026 को बच्चे का उसकी बड़ी बहन से मैचिंग सिबलिंग डोनर के माध्यम से बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया, जो 14वें दिन सफलतापूर्वक जुड़ गया। उपचार के दौरान केवल हल्के से मध्यम वीओडी के लक्षण सामने आए, जिन्हें डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक नियंत्रित किया। इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. लक्ष्मी सिंगोतिया, डॉ. ऋचा शर्मा एवं बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका लाजरस सहित पूरी मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पिछले 6 महीनों में यह संस्थान का 9वां सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट है, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।विशेष सहयोग के लिए डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. मीना सिंह एवं रक्तदान करने वाले डॉ. बी.एस. यादव का भी आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button