देशमध्य प्रदेशराज्य

ईरान ने अमेरिका की नेवी फ्लीट पर बरसाए बम, 21 सैनिक मार डाले

Iran bombs US Navy fleet, killing 21 soldiers

ईरान ने अमेरिका की नेवी फ्लीट पर बरसाए बम, 21 सैनिक मार डाले

ईरान-US युद्ध में कहीं से भी थमने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, अमेरिका की नेवी फ्लीट पर बरसाए बम, 21 सैनिक मार डाले

ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध कहीं से भी थमने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, बल्कि ये और तेज हो गया है. ईरानी आर्म्ड फोर्सेज ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में मौजूद अमेरिका की पांचवीं नेवी फ्लीट को निशाना बनाया है. ईरान के दावे मुताबिक इन हमलों में उनके 21 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसैनिक बलों और ईरानी सैन्य ठिकानों के बीच टकराव हुआ. ईरान ने बहरीन की राजधानी मनामा के जुफैर इलाके में मौजूद यूनाइटेड स्टेट्स नेवी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय पर नया हमला किया है.ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने अमेरिका की पांचवीं नेवी फ्लीट पर हमला करके उनके 21 सैनिकों को मार दिया है, जबकि कई जख्मी भी हुए हैं. यह घटना तब हुई है, जब इजरायल ने ईरान की तेल सप्लाई वाले ऑयल डिपो रात में फूंक दिए, जो अब भी सुलग रहे हैं.

ईरान ने बहरीन की राजधानी मनामा के जुफैर इलाके में मौजूद यूनाइटेड स्टेट्स नेवी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय पर नया हमला किया है. ईरानी मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमले के बाद वहां आग लगती दिखाई दे रही है. अमेरिकी नौसेना का यह पांचवां बेड़ा नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन में स्थित है और मध्य-पूर्व में अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य मौजूदगी माना जाता है.

ईरान ने इन हमलों को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का जवाब बताया है. ईरान का कहना है कि इस ऑपरेशन में उसके कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया था. हमले से पहले अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button