इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में निशानेबाजी पर प्रेरणादायी सत्र,पद्मश्री सम्मानित गगन नारंग समेत ओलंपियन खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव

अनुशासन और निरंतर अभ्यास को बताया सफलता की कुंजी

WhatsApp Image 2026 09 30 at 12.02.50WhatsApp Image 2026 09 30 at 13.05.31

जबलपुर, यश भारत। स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर में जीएफजी शूटिंग अकादमी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके निशानेबाजों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर खेल में सफलता के लिए जरूरी अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर अभ्यास के महत्व पर अपने अनुभव साझा किए।

WhatsApp Image 2026 09 30 at 11.50.19 1
कार्यक्रम में लंदन ओलंपिक-2012 के कांस्य पदक विजेता एवं पद्मश्री सम्मानित गगन नारंग, ओलंपियन एवं राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अन्नू राज सिंह नारंग तथा ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल वालारिवन शामिल हुईं। इनके साथ आईएसएसएफ प्रमाणित प्रशिक्षक निशांत नाथवानी और 22 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकीं राइफल शूटर श्रेया अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2026 09 30 at 11.50.24

विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में अपने सफर, प्रशिक्षण के अनुभव और प्रतियोगिताओं की तैयारियों से जुड़ी बातें विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। विद्यार्थियों ने भी खेल प्रशिक्षण, लक्ष्य निर्धारण, प्रतियोगिता के दबाव और सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों से जुड़े सवाल पूछे। अतिथियों ने सवालों के जवाब देते हुए विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य पर लगातार काम करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए केवल प्रतिभा पर्याप्त नहीं है। अनुशासन, मेहनत, धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास सफलता की राह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को शिक्षा के साथ जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 09 30 at 11.50.20WhatsApp Image 2026 09 30 at 11.50.19

स्कूल प्रबंधन और अतिथियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जीएफजी शूटिंग अकादमी के निदेशक प्रशांत जैन, स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पर्व जयसवाल, डायरेक्टर सुप्रिया जयसवाल और प्रधानाचार्य मनमीत कोहली मौजूद रहीं। विशेष अतिथियों में सपना महाजन, सुभाष महाजन और यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव सुनकर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button