जबलपुरभोपाल

उद्योगपति रतन टाटा से प्रभावित होकर साइकल यात्रा पर निकला जबलपुर का युवक – 12 ज्योतिर्लिंग व 4 धाम के साथ करेंगे भारत भ्रमण, लोग कर रहे मदद

उद्योगपति रतन टाटा से प्रभावित होकर साइकल यात्रा पर निकला जबलपुर का युवक
– 12 ज्योतिर्लिंग व 4 धाम के साथ करेंगे भारत भ्रमण, लोग कर रहे मदद
उद्योगपति रतन टाटा से प्रभावित होकर साइकल यात्रा पर निकला जबलपुर का युवक
– 12 ज्योतिर्लिंग व 4 धाम के साथ करेंगे भारत भ्रमण, लोग कर रहे मदद भारत के उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की स्मृति को लेकर जबलपुर निवासी युवक राजा चौरसिया साइकल यात्रा पर निकला है। 12 ज्योर्तिलिग और 4 धाम की यात्रा साइकल से कर रहा है। जबलपुर से भोपाल पहुंचे राजा ने यशभारत से चर्चा के दौरान बताया कि रतन टाटा के बारे में बचपन से ही सुनता देखता आया है। उनके निधन के बाद से ही मन में गहरा आघात पहुंचा था। रतन टाटा को उनके द्वारा किए गए परोपकारी प्रयासों के लिए जाना जाता है। उन्हीं के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए स्मृति शेष को याद करते हुए साइकल यात्रा पर निकला हूं। राजा के मुताबिक पूरे देश का भ्रमण साइकल के जरिए ही कर रहे हैं। जबलपुर के आगा चौक स्थित उजारपुरवा निवासी राजा ने बताया कि 17 अगस्त को साइकल से निकले हैं। भोपाल से होते हुए उज्जैन जाएंगे व वहां से ओमकारेश्वर, गुजरात, महराष्ट्र की ओर निकल जाएंगे।
रास्ते में मिलने वाले लोग कर रहे मदद
राजा ने अपनी साइकल यात्रा को लेकर बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़े रहते हैं। जहां भी जाते हैं या पहुंचते हैँ वहां की लाइव लोकेशन के साथ ही फेसबुक लाइव करते हैं। लोगों से संवाद के दौरान जगह के बारे में भी बताते हैं। रास्ते में मिलने वाले लोग उनके रहने व भोजन का इंतजाम करते हैं। राजा ने बताया कि रास्ते में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती, लेकिन कई बार मौसम खराब हो जाता है तो रूकना पड़ जाता है।
लोगों की प्रेरणा से निकलाते हैं साइकल यात्रा
राजा जबलपुर में ही सब्जी का व्यवसाय करते हैं, उन्होंने बताया कि लोगों की प्रेरणा से ही साइकल यात्रा निकालते हैं। इसके पूर्व भी कई यात्रााएं निकाल चुके हैं। रतन टाटा की स्मृति में साइकल यात्रा निकालने के लिए पहले रूट तय किया और उसके बाद साइकल से निकल पड़े। राजा के मुताबिक विद्या सागर जी महाराज के कथन भी प्रेरित करते हैं। महाराज जी ने कहा है कि महान व्यक्ति कभी नहीं मरते वे हमेशा जिंदा रहते हैं। रतन टाटा भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button