ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खराब मौसम की वजह से इंदौर जाने वाली उड़ान निरस्त, तो दिल्ली का विमान रायपुर उतरा

शहर में भारी वर्षा का असर लगातार दूसरे दिन हवाई उड़ान में पड़ा। गुरुवार को जबलपुर से उड़कर इंदौर जाने वाला विमान खराब मौसम की वजह से निरस्त हो गया। इसके पहले बुधवार को दो विमान चक्कर लगाकर दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुए थे। जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान सुबह छह बजकर दस मिनिट पर डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरता है। यह विमान सात बजकर 35 मिनिट पर इंदौर पहुंचता है। इस विमान से यात्रा करने वाले फ्लायर्स निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान को रद्द कर दिया गया। गुरुवार को एलाइसं एयर के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन जैसे ही विमान डुमना एयरपोर्ट पहुंचा, तो यहां विजीबिलटी कम थी। जिस कारण विमान ने एयरपोर्ट के तीन चक्कर काटे। बाद में इसे रायपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल भी सवार थे। विमान ने रायपुर एयरपोर्ट से जबलपुर एयरपोर्ट आने के लिए काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री पटेल सड़क मार्ग से जबलपुर होते हुए दमोह पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button