इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दतिया में दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग- 5 लोगों की मौत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

हाल ही में प्रदेश के दतिया जिले से विवाद की खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव का है। यहां बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, दो गुटों में फायरिंग में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा इस घटना में चार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

मवेशियों को लेकर हुआ था विवाद

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक खेत से मवेशी भगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमे कई की जान चले गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, गोलीबारी में पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश से लगातार विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खुनी संघर्ष का मामला देखने मिला था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की थी। इस वारदात में गोली लगने से दोनों पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu