जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
एक्शन पर आई भारत की नेवी, कराची पर हमला किया, तीनो तरफ से पाकिस्तान को घेरा

पाकिस्तान के हमला करने के बाद भारत ने तीनों तरफ से पाकिस्तान को घेर लिया है। खबर आ रही है कि भारत की नेवी ने कराची की तरफ हमला कर दिया और तेजी से बढ़ रही है।भारत द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य अस्थिरता बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं, और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, पाकिस्तान की सेना में आंतरिक असंतोष की खबरें सामने आई हैं। एक वायरल पत्र के अनुसार, कई सैन्य अधिकारियों ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई है, जिससे सेना की एकता पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बलूचों ने पाक सेना की कई चौकियां भी उड़ा दी हैं।







