इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकराज्य

India गठबंधन: जदयू ने मांगा केंट क्षेत्र, सपा ने मांगी प्रदेश से 5 सीटें, कांगेस नेता आवाक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

Table of Contents

आशीष शुक्ला, यशभारत।

विधानसभा चुनाव को 32 दिन शेष रह गए। हर पल राजनीतिक समीकरण बन-बिगड़ रहे हैं। कांग्रेस की सूची जारी होना बाकि है। इसी बीच यह खबर चौकाने वाली बात आ गई कि जदयू ने केंट विधानसभा जबलपुर की सीट इंडिया गठबंधन के तहत मांगी है। इसी तरह समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस से 5 विधानसभा सीटें मांगी है। इन बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों से कांग्रेस के नेता आवाक है। कांग्रेस हाईकमान देश की राजनीतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए दोनों पार्टियों के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस बीच जबलपुर में जैसे ही कांग्रेस नेताओं को यह जानकारी लगी कि समझौत के तहत जदयू को केंट विधानसभा सीट दी जा सकती है।

22 1

ALSO REED:- JABALPUR NEWS:- भाजपा नेत्री ने बरेला थाना प्रभारी की चुनाव आयोग से शिकायत

इन नेताओं ने अपनी आपत्ति आलाकमान तक भेजी है। इसी तरह समाजवादी पार्टी ने जिन पांच विधानसभा सीटों पर अपना दावा ठोंका है वहां के भी कांग्रेस नेता आवाक है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक अभी कांग्रेस हाईकमान ने अधिकृत निर्णय नहीं लिया है पर यह मन बना लिया है कि जदयू और सपा की बात स्वीकार तो करना पड़ेगी। ऐसी स्थितियों में कांग्रेस हाईकमान 6 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओ को यह समझाने का प्रयास कर रही है। देश की राजनीति को ध्यान में रखकर कांग्रेस को दोनों पार्टियों को गंभीरता से ध्यान देगा। बहरहाल निर्णय जो भी हो राजनीतिक पंडित भी इस जानकारी से आवाक है देखना यह होगा देश की राजनीति को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है या फिर प्रदेश की राजनीति।

ALSO REED:- JABALPUR NEWS- भाजपा की अंदरूनी कलह :- युवा मोर्चे के अंदर काम कर रहे दो मोर्चे

Related Articles

Back to top button