जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में पुलिस ने स्कूल की छुट्टी के समय मनचलों पर कसी नकेल,सबक सिखाने लगवाई उठक बैठक

कार्रवाई के दौरान नाबालिग से चाइना चाकू बरामद

जबलपुर,यशभारत। रांझी थाना क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टी के समय छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों और संदिग्ध युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेंट गैब्रियल और सेंट जोसेफ स्कूल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वजह घूम रहे युवकों को वहां से हटाया गया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान मोपेड सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मानेगांव निवासी एक नाबालिग के पास से प्रतिबंधित चाइना चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू जब्त कर नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय निगरानी बढ़ाई है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूलों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button