जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में लोटा और गोला पल भर पार कर देते दो पाहिया वाहन पकड़े गए तो पुलिस से कहा अब दोबारा नहीं करेंगे ये काम

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरप्तार किया है जो पल झपकते ही दो पाहिया वाहन पार कर देते थे। दोनों के पास से 7 वाहन जप्त किए गए हैं। पुलिस गिरप्त में आए दोनों आरोपियों ने कबूला है कि वह ऐसे स्थानों पर वाहन चोरी करते थे जहां ज्यादा भीड़-भाड़ रहती थी।
हनुमानताल पुलिस के अनुसार लोटा उर्फ सलामुद्दीन अंसारी और गोला उर्फ समीर अंसारी बीते कई साल से वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों के खिलाफ कई शिकायतें भी अलग-अलग थानों में दर्ज है। दोनों शातिर चोर उस वक्त पकड़े गए जब एक व्यक्ति को बगैर कागज के कम दामों पर दो पाहिया उपलब्ध करा रहे थे। संबंधित व्यक्ति ने इसकी सूचना थाने में दी जिसके बाद दोनों आरोपियों को दबोचा गया है। दोनों के पास 7 दो पहिया वाहन जप्त किए गए हैं।
सिर्फ चोरी करना इनका काम था
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि सिर्फ वह चोरी करके ही अपना घर चलाते थे और यह काम काफी दिनों से कर रहे थे। हालांकि इन दोनों के साथ कौन-कौन शामिल इसकी जानकारी दोनों आरोपियों ने नहीं दी है।
भीड़ वाले इलाकों से करते थे चोरी
पकड़े गए लोटा और गोला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह ऐसे स्थानों से चोरी करते थे जहां भीड़-भाड़ ज्यादा रहती थी। धार्मिक स्थलों को वह ज्यादा टारगेट करते थे। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपी यह कहते नजर आए कि अब दोबारा वह ये काम नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button