भोपालमध्य प्रदेश

खबर का असर: यश भारत का समाचार देखते ही एक्शन में आए पार्षद पति, दूर की प्रियंका नगर की जानलेवा समस्या

खबर का असर: यश भारत का समाचार देखते ही एक्शन में आए पार्षद पति, दूर की प्रियंका नगर की जानलेवा समस्या

वार्ड 84: खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन; खुद मौके पर डटे रहे जन प्रतिनिधि, सेप्टिक टैंक का गड्ढा भरवाकर क्षेत्र को कराया सुरक्षित

भोपाल,यश भारत। जनता की समस्याओं को पूरी निडरता और प्रमुखता से उठाने वाले समाचार पत्र यश भारत की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। राजधानी के वार्ड नंबर 84 प्रियंका नगर, 210 क्वार्टर, कोलार में बारिश के कारण धंसे सेप्टिक टैंक और बने खतरनाक दलदली गड्ढे की खबर जैसे ही प्रकाशित हुई, स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए।

पार्षद पति गोलू मारण ने दिखाई संवेदनशीलता और तत्परता
खबर सामने आते ही वार्ड 84 के ऊर्जावान पार्षद प्रतिनिधि ने मामले की गंभीरता को समझा और बिना एक पल का समय गंवाए सीधे मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने तत्काल नगर निगम के आला अधिकारियों और स्वास्थ्य अमले से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया तथा निगम की टीम को जेसीबी और भराव सामग्री के साथ मौके पर बुलवाया।

खुद खड़े होकर कराया कार्य, टला बड़ा हादसा
पार्षद पति ने केवल फोन पर निर्देश देकर औपचारिकता पूरी नहीं की, बल्कि वे स्वयं प्रियंका नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में पूरे गड्ढे का सुरक्षित भराव करवाया। दलदली गड्ढे को मिट्टी और मलबे से समतल कर रास्ता पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। उनके इस त्वरित एक्शन से मुख्य मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और मासूम स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा मौत का साया अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button