
लकी होटल में अवैध एलपीजी सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
जबलपुर, यश भारत। कलेक्टर के निर्देश पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में कार्रवाई की। खाद्य, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट के पास स्थित लकी होटल में दबिश दी।
जांच के दौरान मौके से 13 एलपीजी सिलेंडर मिले, जिनमें 5 कमर्शियल और 8 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था। टीम ने सिलेंडरों को जब्त कर नियम अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद्य विभाग के अधिकारी मौसपी केवट ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कमर्शियल उपयोग पर लगातार कार्रवाई जारी







