जबलपुर

टैक्स चुकाने में की लापरवाही तो बैंक खाते किए जाएंगे फ्रीज. If you are negligent in paying taxes, your bank accounts will be frozen.

 

नगर निगम के सभी विभागों को मिला टारगेट, वसूला जाना है 380 करोड़ रुपए का टैक्स

 

300 से अधिक कर्मचारी लगे हैं काम पर

 

जबलपुर,यशभारत। नगर निगम प्रशासन द्वारा राजस्व निरीक्षकों को जोन के अनुसार टारगेट निर्धारित कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम ने अपने सभी विभागों के टारगेट भी सेट कर दिए हैं।
टैक्स विभाग के अधिकारियों ने यशभारत को बताया कि नगर निगम प्रशासन ने अपने सभी विभागों के लिए टैक्स वसूली का टारगेट 380 करोड़ रुपए रखा है। गत वर्ष ये 330 करोड़ रुपए था जिसमें 251 करोड़ रुपए की वसूली की गई थी। इस पूरे टारगेट को पूरा करने में 300 से उपर कर्मचारी काम कर रहे हैं जिसमें सभी वार्ड के नोटिस सर्वर, टैक्स कलेक्टर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस बार 3 लाख 11 हजार संपत्तियों से नगर निगम को राजस्व वसूली करना है। जिम्मेदारों ने यशभारत से कहा है कि जो बड़े बकायादार हैं और टैक्स देने में आनाकानी करते हैं तो नगर निगम प्रशासन के निर्देश पर बकायादारों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। गत वर्ष भी कई के खाते फ्रीज किए गए हैं और इस बार भी अगर बकायादार रुपए नहीं देंगे तो उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। विदित हो कि टैक्स वसूली के लिए राजस्व और सामान्य प्रशासन की बैठक भी आयोजित हुई थी। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए थे।

राजस्व विभाग को इतनी करनी है वसूली

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष संपत्ति कर की राशि 140 करोड़ रुपए, जल शुल्क 60 करोड़ और डोर टू डोर 20 करोड़ रुपए की राशि वसूलने का निर्धारण किया गया है 220 करोड़ का टारगेट मिला है।
०००००००००००
००००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App