जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक युवक की मौत

करीब सवा 11:00 बजे जब वह ऑप्शन होटल के सामने पहुंचा

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक युवक की मौत

जबलपुर यश भारत। बीती रात भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम बिलखरवा के पास ऑप्शन होटल के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भेड़ाघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचा दिया था। घटना के संबंध में भेड़ाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलखेड़ा का रहने वाला 38 वर्षीय नितिन नामदेव अपनी वाइफ से जबलपुर से वापस घर लौट रहा था रात करीब सवा 11:00 बजे जब वह ऑप्शन होटल के सामने पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार युवक के सर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना किसी ने भेड़ाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के उपरांत पीएम के लिए रवाना किया।मृतक की शिनाख्त मृतक की जेब से मिले कागजातों से हुई। पुलिस ने रात में ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button