हाईकोर्ट बार चुनाव: अमित जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत उपाध्यक्ष, सचिव पारितोष और कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह बने. कार्यकारिणी के 7 पदों की गिनती होगी आज

कार्यकारिणी के 7 पदों की गिनती होगी आज
जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव के लगभग सभी परिणाम सामने आ चुके हैं। अब सिर्फ कार्यकारिणी के लिए सात पदों की गिनती बुधवार को होना बाकी है। जिसके लिए चुनावी मैदान में 25 उम्मीद्वार खड़े हुए थे। सामने आए चुनाव परिणाम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, सचिव पारितोष त्रिवेदी,संयुक्त सचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और पुस्तकालय सचिव रजनीश उपाध्याय बने हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-26 की नवीन कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन नेे 691 मत, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी ने 399 मत पाकर विजयी हासिल की वहीं पारितोष त्रिवेदी ने दोबारा सचिव पद पर जीत हासिल की उन्होनें अपने निकटतम प्रतिद्वंदी असीम त्रिवेदी को 55 मतों से हराया। सचिव पद के उम्मीद्वार पारितोष त्रिवेदी को 775 मत, असीम त्रिवेदी को 720 मत, ओमप्रकाश अग्रिहोत्री 240, अशोक गुप्ता को 148 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के उम्मीद्वार राजेंद्र प्रताप सिंह को 603 मत, सुरेंद्र खरे 509 मत, धर्मेंद्र पांडे 482 मत, संगीता नायडू को 306 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर 686 मत हासिल करते हुए योगेश सोनी ने विजयी हासिल की उन्होनें 480 मत पाने वाले लवकुश को हराया जबकि पुस्तकालय सचिव पर रजनीश उपाध्याय ने 676 मत हासिल कर विजयी हासिल की। विदित हो कि मतदान के बाद हुई मतगणना दिवस बार एसोएिशन के नवीन अध्यक्ष धन्य कुमार जैन 772 मतों के साथ चुनाव जीत गए थे।
०००००००००००