इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

5 राज्यों में भारी बारिश : 4 दिन में 100 मौतें, बाजार बहा

उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही। खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोग की जान चली गई। आठ जुलाई से अब तक हिमाचल प्रदेश में 36, UP में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है। हिमाचल में 10 हजार टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हैं। चंद्रताल में 3 फीट बर्फ जम गई है। 6 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में आधा सैंज बाजार ही बह गया। उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं।

दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 207.2 मीटर पार कर गया। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button