जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नशे में गंवाई सैलरी, फिर घर की छत पर ही करने लगा गांजे की खेती

 हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

News Article Hero Image

, नई दिल्ली। हैदराबाद में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गांजा की लत में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पूरी सैलरी गंवा रहा था। जब इसे खऱीदने के लिए पैसे कम पड़ने लगे तो उसने घर की छत पर ही गांजे की पैदावार शुरू कर दी।

दरअसल, सी.एच. शशिधर को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिली थी। लेकिन कुछ ही महीने बाद उसे इस कदर गांजी की लत लग गई कि वह अपनी तनख्वाह का अधिकांश हिस्सा इसी पर खर्च करने लगा। इसके बाद उसे पूरी सैलरी भी इस लत को पूरी करने के लिए कम पड़ने लगी।

छापेमारी के दौरान 17 पौधे जब्त

खुफिया जानकारी के आधार पर, सर्किल इंस्पेक्टर बलराज के नेतृत्व में रंगा रेड्डी प्रवर्तन टीम ने गांधी नगर, नचाराम स्थित घर पर छापा मारा और 17 गांजे के पौधे जब्त किए।

सर्कल इंस्पेक्टर बलराज ने कहा, “कुछ पौधों में फूल आने लगे थे, जबकि कुछ पौधे तीन मीटर तक बढ़ गए थे। हमारा अनुमान है कि इनसे लगभग 10 किलोग्राम उपज मिलेगी।” वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए घाटकेसर आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया।

नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

गौरतलब है कि हैदराबाद और आसपास के इलाकों में गांजा जब्ती के बीच यह मामला सामने आया है, जब साल की शुरुआत से ही, आबकारी अधिकारियों ने कई छापे मारे हैं, जिनमें कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनमें एक अभियान में सात गिरफ्तारियों के साथ आठ किलो से अधिक, तीन लोगों के साथ एक अन्य मामले में लगभग 10 किलो और कई अन्य छोटी जब्तियां शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button