जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खुशियों वाली दीवाली, जेल बंदियों के लिए बनेगी पुड़ी-सब्जी सैंकड़ों दियो से रोशन होगा जेल परिसर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में इस बार कैदियों को पुड़ी सब्जी परोसी जाएगी। साथ उनके द्वारा बनाए गए दियो से पूरा जेल परिसर रोशन होगा।
जेलर मदन कमलेश ने बताया कि बंदियों के इस बार खीर-पूड़ी और सब्जी बनाई जाएगी। इसके लिए कुछ विशेष बंदियों को जिम्मेदारी दी है। शाम को कुछ जागरूकता के कार्यक्रम कराए जाएंगे और बंदियों को बुराई त्यागने के लिए अपील की जाएगी। इसके अलावा जेल के अंदर रंगोली, झालर व पेपर से तैयार फूलों से सजावट की जाएगी. हमारा भी एक परिवार है। ऐसे में बंदियों-कैदियों के साथ मिलकर दीपावली मनाई जाएगी। खाने में खीर-पूरी और मिठाई दी जाएगी. महीने में मिलने वाले विशेष भोज, फल व दूध के बजट से दीपावली का खाना तैयार किया जा रहा है।
मुलाकात सभी की होगी
जेलरमदन कमलेश ने बताया कि दीपावली का खुशियों का त्यौहार इसलिए इस मौके पर बंदियों को घर जैसा माहौल मिले इसके लिए अनेक आयोजन होंगे। परिजनों की मुलाकात बंदियों से कराई जाएगी। कैदियों द्वारा बनाए गए दियो से पूरे जेल परिसर को रोशन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu