जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव 2026: 5 अचूक उपाय जो मिटा देंगे हर संकट, बजरंगबली बरसाएंगे कृपा

क्यों खास है यह दिन?

जबलपुर,यशभारत। चैत्र मास की पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष 2 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करने और विशेष उपाय अपनाने से जीवन के सभी भय, संकट और बाधाएं दूर हो सकती हैं।

कब है हनुमान जन्मोत्सव ?

द्रिक पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 1 अप्रैल सुबह 7:06 बजे से होगा और समापन 2 अप्रैल सुबह 7:41 बजे पर होगा। उदयातिथि के आधार पर हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को मनाई जाएगी।

हनुमान जन्मोत्सव के 5 चमत्कारी उपाय

1. हनुमान चालीसा का पाठ करें

इस दिन पूजा स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। दीप जलाकर फूल अर्पित करें और श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. नारियल से करें विशेष उपाय

एक साफ पानी वाला नारियल लेकर उस पर हल्दी, रोली और चावल लगाएं। इसे हनुमान जी को अर्पित करें और 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। बाद में नारियल को लाल कपड़े में बांधकर घर के बाहर लटकाएं—यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।

3. राम नाम की माला चढ़ाएं

पीपल के पत्तों पर तेल और सिंदूर से “राम” लिखें। 11 पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। यह उपाय सुख-समृद्धि और सुरक्षा प्रदान करता है।

4. दीप और भोग अर्पित करें

हनुमान जी को चोला, सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही गुड़-चना या बूंदी का भोग लगाएं।

5. भक्ति और सेवा का संकल्प लें

इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करें और प्रभु का स्मरण करते हुए सेवा कार्य करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

क्यों खास है यह दिन?

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान हनुमान को ‘संकटमोचन’ कहा जाता है। उनकी सच्ची भक्ति से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और साहस, शक्ति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button