
जिम जाने वाले हो जाएं सावधान….. 19 साल के लड़के की प्रोटीन शेक पीने से मौत
जबलपुर,यशभारत। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 19 साल के लड़के की प्रोटीन शेक पीने से मौत हो गई। शेक पीने के बाद लड़के के लंग्स ने काम करना बंद कर दिया। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हुई और मौत हो गई।
उसने कुछ दिन पहले जिम जॉइन किया था। वहीं से प्रोटीन शेक लिया था। इससे आज के फिटनेस ट्रेंड पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। तेजी से मसल्स बनाने और फिट दिखने की चाह में लोग भूल जाते हैं कि हर शरीर की जरूरत अलग होती है। डॉक्टर की सलाह के बिना प्रोटीन सप्लीमेंट लेना खतरनाक हो सकता है।







