जबलपुरमध्य प्रदेश

सेना के सूर्या हाफ मेराथन में दिखा गजब का उत्साह

महापौर और जीओसी ने रविशंकर स्टेडियम से दिखाई हरी झंडी 

जबलपुर यशभारत।मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में आगामी नवंबर माह में होने वाली सूर्या हाफ मेराथन के पहले आयोजित प्रोमो दौड़ में सेना के जवानों सहित आम नागरिकों में गजब का उत्साह दिखा। ४ किलोमीटर की प्रोमो दौड़ को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और मध्य भारत एरिया के जनरल आफीसर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

WhatsApp Image 2025 09 20 at 11.06.29

स्वस्थ भारत अभियान के तहत ठीक सुबह 7:45पर शुरू हुई ये दौड़ अशोका होटल, तीन पत्ती,नौदरा ब्रिज, रसल चौक, जबलपुर हास्पिटल, ब्लूम चौक, पुराना मोटर स्टेंड होते हुए गौमाता चौक पर समाप्त हुई।उक्त दौड़ का उद्देश्य आगामी हाफ मेराथन में आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए था।सेना द्वारा इस वर्ष तीसरा आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 20 at 11.07.02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button