दिव्यांगों के लिए खुशखबरी .अब घर बैठे बनेगा रेलवे रियायत कार्ड

जबलपुर यशभारत। दिव्यांगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि अब उनको अपना रियायत कार्ड बनवाने के लिए रेलवे के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे अब यह कार्ड उनका घर बैठे बन जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉक्टर मधुर वर्मा के नेतृत्व पर दिव्यांगों के लिए रेलवे द्वारा डिजिटल रेलवे रियायत कार्ड बनाना प्रारंभ हुआ है।जबलपुर रेल मंडल में दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए कंसेशन यात्रा कार्ड बनाने का कार्य अब डिजिटल वेबसाइट पर आवेदन करके रजिस्ट्रेशन करके बनाया जा रहा है। जिसके द्वारा अब दिव्यांग यात्रियों को मंडल कार्यालय में भी आने- जाने एवं समय की बचत भी होगी इसके साथ ही अपने घर बैठे ही स्मार्ट फोन एवं साइबर कैफे के माध्यम से यह कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध की गई है। कार्ड ऑनलाइन बनने के बाद उसे डाउनलोड किया जा सकता है।
यह रहेगी आवेदन की प्रक्रिया
1.www.divyangjanid.indianrail.gov.in पर log in करें।
2. नये आवेदन करने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. नये रजिस्ट्रेशन हेतु New user में जाये।
4. राज्य का चुनाव करें।
5. नजदीकी रेलवे स्टेशन का चुनाव करें।
6. आधार से सत्यापित करें।
7. आवेदक का नाम लिखें।
8. आधार क्रमांक डाले।
9. मोबाइल पर ओ.टी.पी. आयेगा इसे अंकित करें।
10. मेल आईडी लिखे एवं मोबाइल क्रमांक डाले।
11. मोबाइल पर ओ.टी.पी. आयेगा इसे अंकित करें।
12. आवेदक की विकलांगता का प्रकार चुनें।
13. केप्चा अंकित कर साइन अप करें।
14. इसके पश्चात applicant Login पर जाये।
15. मोबाइल नम्बर से Login करे।
16. Apply for Concession Card का चुनाव करें।
17. फार्म भरे साथ ही रियायत सर्टिफिकेट फोटो विकलांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र फोटो परिचय पत्र एवं पते का प्रमाण पत्र अपलोड करें।
18. रियायती प्रमाण पत्र जारी करने वाले शहर का नाम चुनें।
19. प्रमाण पत्र जारी करने वाले अस्पताल का नाम लिखे।
20. प्रमाण पत्र जारी करने वाले डाक्टर का नाम लिखे।
21. प्रमाण पत्र जारी करने वाले डाक्टर का रजिस्ट्रेशन क्रमांक डाले।
22. विकलांगकता प्रमाण पत्र के अंतिम 09 अंक डाले।
23. Save & Submit करें।







