जबलपुरमध्य प्रदेश
सागर में भगवान के गहने चोरी…. क्षेत्र में हड़कंप …पढ़ें पूरी खबर

सागर यश भारतl सागर में चोरों ने सेंध लगाकर भगवान के गहने ही चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गएl ग्राम विनायका में बदमाशों ने राधा कृष्ण मंदिर में सेंध लगाई। चोर मंदिर के ताले तोड़ भगवान के गहने लेकर भागे है। वारदात सामने आते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
ग्राम विनायका में राधा कृष्ण मंदिर में रोजाना की तरह पुजारी पूजा-पाठ कर रात में ताला लगाकर घर आ गए। इसी दौरान रात में अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर घुस गए। वे भगवान के गहने लेकर भागे हैं। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। पुलिस ने मौके पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। वहीं प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।







