आटो की सवारियों का सामान चुनाने वाला गिरोह पकड़ाया – कमला नगर पुलिस ने तीन लाख के जेवर बरामद किए

आटो की सवारियों का सामान चुनाने वाला गिरोह पकड़ाया
– कमला नगर पुलिस ने तीन लाख के जेवर बरामद किए
– महिला सवारियों को बनाते थे निशाना
भोपाल यशभारत। आटो में बैठने वाली महिलाओं के जेवर चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से पुलिस ने तीन लाख के जेवर बरामद किए है। गिरोह के सदस्य आटो में बैठने वाली सिर्फ महिला सवारियों को ही निशाना बनाते थे। कमला नगर टीआइ निरूपा पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। १६ मई को फरियादी दुर्गा द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी भारी के यहां बेटी व नातिन के साथ वापस आ रही थी। रानी कमलापति स्टेशन के बाहर सांची पार्लर के पास से आटो लिया। आटो में चालक के अलावा तीन लोग बैठे हुए थे। आटो से आंबेडकर नगर आ गए। घर आकर सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने जांदी के जेवर गायब थे। शिकायत के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान करीब दौ सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। सिंधी कालोनी बस स्टैंड पर एक संदिग्ध आटो दिखा। चालक से जब पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जानकारी नही दी। चालक को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उसने आपने साथी नासिर सुटकेश , माजिद गोल्डन व अब्दुल के साथ उक्त घटना कर सोने चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए। आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाह , उनि मिथलेश भारद्वाज, सउनि मो. सादिक, प्रआर मुकेश सिंह, प्रआर कमलेश अश्वारे , प्रआर 3181 जशवंत धाकड , आर स्वतंत्र सीटी सर्विलेंस , आर पुष्पेन्द्र भदोरिया तकनीकी शाखा डीसीपी कार्यालय जोन-01 की सराहनीय भूमिका रही है।






