
storey house collapsed: डिंडौरी, यशभारत। डिंडोरी में आज & मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। मकान ढहने से & मजदूर बुरी तरह फंस गए।गाड़ासरई थाना क्षेत्र के कार्वेम_ा ग्राम का मामला है। स्थानीय ग्रामीणों और गाड़ासरई पुलिस की मदद से घायल मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। 2 घायलों की हालत नाजुक है। उनको बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मलबे में दबकर हादसे में छोटू उर्फ मोरध्वज सिंह पिता हेम सिंह उम्र &0 वर्ष की जहाँ मौत हो गई। जागेश्वर पिता भोग सिंह उम्र &2, यशवंत पिता दल सिंह उम्र &0,शंकर पिता जगदीश बंजारा उम्र &0 वर्ष ये सभी निवासी धवाडोंगरी टिमकी टोला थाना गाडासरई घायल हुए हैं।
घटिया निर्माण कार्य के चलते ही मकान गिरा
storey house collapsed गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि कार्वेम_ा में अयोध्या प्रसाद राय द्वारा भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ वर्षा भी हो रही थी। घटिया निर्माण कार्य के चलते ही मकान गिर गया। संबंधित मजदूर इस निर्माणाधीन मकान में रहकर कार्य कर रहे थे। जब दुर्घटना में मकान धरासाई हुआ तब मजदूर अंदर सो रहे थे।मजदूर मलबे के नीचे दब गए। एक की मौत हुई है।घायलों को अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मजदूर पास के गांव के ही निवासी थे।
लोनावला में बड़ा हादसा, झरने में डूबने से महिला और चार ब’चों की मौत
लोनावाला, ईएमएस। महाराष्ट्र के पुणे जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां के लोनावला में एक झरने में डूबने से एक ही परिवार को 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 महिला और चार ब’चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार भूशी बांध के पास पड़ते एक झरने पर घूमने के लिए गया था। महाराष्ट्र में मानसून की बारिश को दौर जारी हुआ है। इसी बीच लोनावला में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते झरने पर पर्यटकों की काफी भीड़ थी। पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दो शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। & अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उसको लेकर कई टीमें सर्चिंग कर रही हैं। भूशी बांध के पास झरने पर परिवार घूमने के लिए आया था। एसपी के अनुसार बरामद हुए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वे लोग फिलहाल मौके पर डटे हुए हैं। जल्द ही अन्य लोगों के शव बरामद कर लिए जाएंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ही परिवार के लोग पिकनिक मनाने के लिए आए थे। लेकिन झरने के पिछले हिस्से में दोपहर को लगभग & बजे ये लोग फिसलकर गिर गए। लोगों ने इनको निकालने की कोशिश भी की। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच लोगों ने प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद लोनावला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।बाद में खोज और बचाव दल ने अभियान शुरू किया। पुलिस का कहना है कि जल्द बाकी लोगों के शव बरामद कर लिए जाएंगे। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में भी इसी महीने बड़ा हादसा हुआ था। यहां पर घाघरा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए थे। जिनमें से एक को तो बचा लिया गया था। लेकिन 4 लोगों के शव ही मिले थे। मरने वालों में दो किशोर और दो महिलाएं थीं। गोताखोरों ने अभियान चलाकर शव निकाले थे।