जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
पूर्व महापौर प्रभात साहू भाजपा जबलपुर के नगर अध्यक्ष बने, जीएस ठाकुर को प्रदेश समिति में मिला स्थान

जबलपुर, यशभारत। नगर कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा के साथ अब भाजपा ने भी अध्यक्षों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। जबलपुर से प्रभात साहू को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। मालूम हो कि श्री साहू महापौर रह चुकें है और उन्हें संगठन-पाटीज़् में काम करने का अच्छा खासा अनुभव भी है। साथ ही वर्तमान नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।