देश

flood in up,यूपी में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे

मुंबई में 10 घंटे में जबर्दस्त बारिश; 13 राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली , एजेंसी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं।राहत टीमें 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है। गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button