जबलपुर

महापौर कार्यालय के बाहर कचरा फेंककर जताया विरोध .Expressed protest by throwing garbage outside the mayor’s office

 

कांग्रेस पार्षद दल ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर किया प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने का मामला

जबलपुर,यशभारत। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने गुरूवार सुबह महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के कार्यालय के बाहर कचरा फेंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने महापौर मुर्दाबाद, सफाई व्यवस्था दुरूस्त करो दुरूस्त करो, तानाशाही नहीं चलेगी, नकारापन नहीं चलेगा नहीं चलेगा , जनता के साथ छलावा बंद करो के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया । जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद दल के साथ सफाई कर्मचारियो ने महापौर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। विदित हो कि नगर निगम के एक हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से व्यवस्था तहस नहस हो गई है।

वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं कर्मचारी
सफाई कर्मियों ने यशभारत को बताया कि वेतन नहीं मिलने से सफाई और कचरा कलेक्शन का काम कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। शहर में अधिकांश जगह ये काम पूरी तरह से बंद हैं। इसी क्रम विरोध स्वरूप महापौर दफ्तर के सामने हाथ ठेला और साइकिल से कचरा लाकर आज फेंक दिया गया
०००००००००
००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App