स्कूल के लिए आवंटित जमीन पर हॉस्पिटल निर्माण की शिकायत पर EOW पहुंची पतासाजी करने
EOW दल के साथ हेल्थ विभाग और नगर निगम का अमला भी पहुंचा

जबलपुर,यशभारत । जॉय एजुकेशन सोसाइटी को स्कूल संचालन के लिए आवंटित जमीन पर एक हॉस्पिटल जैसे निर्माणाधीन भवन बन रहा है इसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार को अर्थिक अन्वेषण विंग की टीम राइट टाउन में डॉ राजीव जैन के निर्माणाधीन हॉस्पिटल पहुंची। Eow दल के साथ हेल्थ विभाग और नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा। जिसके निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मैप से ज्यादा हुआ निर्माण की शिकायत को भी सही पाया है..जिस पर अर्थिक अन्वेषण विंग ने पंचनामा बनाया।
गौरतलब है कि जॉय एजुकेशन सोसाइटी को जमीन का आवंटन स्कूल के लिए हुआ था लेकिन सभी प्रकार के हथकंडे का मास्टरमाइंड तथा जोड़ तोड का महारथी स्कूल संचालक ने उक्त जमीन के एक हिस्से को डॉ राजीव जैन को हॉस्पिटल संचालित करने के लिए दे दी थी । दरअसल EOW के पास अनियमितताओं की शिकायत पहुंची थी। नगरनिगम दवारा जॉय एजुकेशन सोसाइटी को जमीन का आवंटन स्कूल के लिए किया गया था लेकिन ज़मीन पर हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। अर्थिक अन्वेषण विंग के अनुसार शिकायत की जांच में सामने आने वाले सभी लोगो पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी।
हेल्थ विभाग की डॉ जया श्रीवास्तव ने बताया उक्त भवन में हुए निर्माण को हॉस्पिटल जैसे निर्माण की तरह होना पाया गया। डॉ श्रीवास्तव ने अंदर हुए निर्माण काउन्टर टेबल कुर्सी पलंग के रखने के तरीके को हॉस्पिटल में रखने जैसा बताकर उक्त शिकायत पत्र को एकदम प्रमाणित जैसे करके eow को कार्यवाही करने के लिए एक निशान दे दिया है।







