WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

EOW ने ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथों पकड़ा

 

भोपाल/राजगढ़: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने आज, 9 जून 2025 को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नरसिंहगढ़ तहसील, जिला राजगढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक जगदीश पटेल को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक किसान की पत्नी की कृषि भूमि की नपती के एवज में ₹10,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था।

EOW से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री लखन यादव ने अपनी पत्नी श्रीमती देव बाई यादव के स्वामित्व वाली 4.5 बीघा कृषि भूमि के सीमांकन (नपती) के लिए नरसिंहगढ़ तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। इस कार्य के लिए राजस्व निरीक्षक जगदीश पटेल ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने पहले ही ₹6,000 की रिश्वत ले ली थी और शेष ₹4,000 फील्ड बुक/नकल देने के एवज में मांग रहा था।

शिकायत मिलने के बाद, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत अपराध क्रमांक 97/2025 पंजीबद्ध किया गया। EOW की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज जगदीश पटेल को उसके कार्यालय से ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

EOW की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu