जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नरियाला

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को उनके पदों से हटा दिया। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कुछ

 कोलकाता। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बंगाल में शनिवार शाम चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ ही घंटों के भीतर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के दो शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों- मुख्य सचिव और गृह सचिव को देर रात उनके पद से हटा दिया।

1773657009 WhatsApp Image 2026 03 16 at 3.55.35 PM

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नरियाला (आइएएस- 1993 बैच) को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वहीं, संघमित्रा घोष (आइएएस- 1997 बैच) को राज्य के गृह व पर्वतीय मामले विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पदभार संभालने का निर्देश दिया है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और राज्य सरकार से उपर्युक्त अधिकारियों के ज्वाइन करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सोमवार दोपहर तीन बजे तक भेजने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button