जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिजली हुई महंगी तो सोलर बना सहारा, 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

वहीं एचपी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं में 40 प्रतिशत की वृद्धि

बिजली हुई महंगी तो सोलर बना सहारा, 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

वहीं एचपी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं में 40 प्रतिशत की वृद्धि

जबलपुर, यश भारत। शहर में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के उपयोग का चलन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। विशेष रूप से केंद्र सरकार की योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिलने के बाद नागरिक अब अपनी छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021-22 के बाद से जबलपुर में सोलर रूफटॉप सिस्टम की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर में कुल लगभग 3 लाख 80 हजार एलटी (लो टेंशन) बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने अपने घरों या प्रतिष्ठानों की छत पर सोलर पैनल लगवा लिए हैं। यदि प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो यह संख्या अभी कुल
उपभोक्ताओं का लगभग 2.6 प्रतिशत है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में इसमें तेजी से वृद्धि हुई है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

एचपी कनेक्शन धारकों में भी बढ़ी रुचि

अधीक्षक अभियंता संजय अरोरा के अनुसार शहर में कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के बीच भी सौर ऊर्जा को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। शहर में कुल 354 HP कनेक्शन हैं, जिनमें से करीब 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपने यहां सोलर सिस्टम स्थापित कर लिया है। इससे स्पष्ट है कि अब बड़े उपभोक्ता भी बिजली की बचत और वैकल्पिक ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

नगर निगम भी बढ़ा रहा सौर उत्पादन

शहर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जबलपुर नगर निगम ने भी कदम उठाए हैं। वर्ष 2024-25 में निगम ने लगभग 10 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी की हैं। इससे आने वाले समय में शहर में बड़े स्तर पर सौर बिजली उत्पादन बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती बिजली खपत और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए आने वाले
वर्षों में जबलपुर में सौर ऊर्जा का उपयोग और अधिक तेजी से बढ़ेगा।

सरकारी योजना से बढ़ा आकर्षण

‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’ के तहत केंद्र सरकार सोलर रूफ्टॉप लगाने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। इस योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर करीब 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है, जिससे आम लोगों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना पहले की तुलना में काफी सस्ता हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button