गैस रिफिलिंग के दौरान आग का गोला बनी ईको कार,
शनिवार सुबह एक ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई,

गैस रिफिलिंग के दौरान आग का गोला बनी ईको कार,
हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा जारी है। शनिवार सुबह एक ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई, जो देखते ही देखते गोला बन गई। आग गैस सिलिंडर तक पहुंची। भीड़ ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, लेकिन पुलिस गैस रिफिलिंग की बात से इनकार कर रही है।

तमाम दावों के बीच हजरतपुर थाना क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। पुलिस और पूर्ति विभाग की लापरवाही की वजह से शनिवार सुबह एक ईको कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि उसकी चालक कार में गैस रिफिलिंग करवा रहा था। इससे गैस सिलिंडर में भी आ गई। इस दौरान मौके पर एकत्र भीड़ ने उसके वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिए। इसके बावजूद पुलिस गैस रिफिलिंग का मामला नहीं मान रही है।
यह मामला हजरतपुर स्टैंड का है। जहां रोजाना वाहन आकर खड़े होते हैं। बताया जा रहा है कि वहीं पर एक दुकानदार वाहनों में गैस रिफिलिंग का काम करता है। उसके यहां जो भी वाहन आते हैं। उनमें एलपीजी गैस सिलिंडर से रिफिलिंग करता है। शनिवार सुबह एक व्यक्ति अपनी ईको कार लेकर गैस रिफिलिंग कराने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे कार को खड़ी करके गैस डलवा रहा था। उसके बराबर में ही लाल रंग का गैस सिलिंडर रखा हुआ था।






