
गुप्तेश्वर में शराब के नशे मेंतेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को रौंदा
भीषण टक्कर के बाद पलटी कार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर के गोरखपुर थानांतर्गत गुप्तेश्वर में तेज रफ्तार कार का कहर नजर आया जहा एक तेज रफ्तार कार चालक ने शराब के नशे में धुत होकर सामने आ रहे बाइक चालक को ऐसी तक्कर मारी की बाइक चालक कई फुट उपर उछलते हुए जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।वही कार की रफ्तार इतनी तेज थी की कार आगे जाकर कुलाटिया खाते हुए पलट गई।वही इस पूरे हादसे का वीडियो सामने आया है।जहा टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया ।वही गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर नामक व्यक्ति को सूचना पर पहुचीं पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया है।
वही मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया की बाइक चालक को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ ड्रिंक एन्ड ड्राइव और हिट एंड रन केश का मामला दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है ।







