देशविदेश

दुबई में कंप्यूटर सूचना विज्ञान में एक स्वतंत्र शोधकर्ता हैं डॉ. दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव

आईटी और सूचना विज्ञान पढ़ाने का 29 वर्षों से अधिक का अनुभव

दुबई, यशभारत। डॉ. दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव दुबई में कंप्यूटर सूचना विज्ञान के क्षेत्र में एक स्वतंत्र शोधकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के उ’च प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में लगभग 12 वर्षों तक कार्य किया है।श्रीवास्तव के पास कंप्यूटर विज्ञान/इंजीनियरिंग/आईटी और सूचना विज्ञान पढ़ाने का 29 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने उत्तर-पश्चिम दक्षिण अफ्रीका, उत्तरी अफ्रीका और उत्तर-पूर्व अफ्रीकी देशों के साथ-साथ भारत के प्रतिष्ठित तकनीकी विश्वविद्यालयों में भी काम किया है। उन्हें अनुसंधान और शिक्षा जगत का व्यापक अनुभव है।

डॉ. श्रीवास्तव ने शैक्षिक नवाचार, विकास और संगठनों के शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए कार्य किया है।उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय विश्वविद्यालयों से बी.एससी (इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए), एम.टेक (आईटी) और कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं और सम्मेलनों में उनके कई लेख प्रकाशित हुए हैं और उन्होंने कई पुस्तकें और अध्याय भी प्रकाशित किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button