जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाईवे पर अश्लीलता फैलाने वाला जिला पंचायत सदस्य का पति गिरफ्तारःभेजा गया जेल

अश्लील वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के पति मनोहर लाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है. आरोपी धाकड़ को पुलिस ने गरोठ जेल भेजा है.बता दें, बीते कुछ दिन पहले एमपी के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो सामने आया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

इस वीडियो को लेकर बीजेपी नेताओं को कड़ी अचोलनाओं का सामना करना पड़ा. यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था. वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ सड़क पर बेहद आपत्तिजनक हालत में दिखा था. इसके बाद मंदसौर पुलिस ने खुद मामले पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया था.

21 मई की देर रात अपलोड हुआ था अश्लील वीडियो

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में जो वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ था. वो वीडियो 21 मई की रात में अपलोड हुआ था. इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी की खूब घेराबंदी की. निंदा की. अब मनोहर लाल धाकड़ को अपने अश्लील कृत्य की वजह से जेल की हवा खानी पड़ेगी.

बीजेपी को सता रहा था इस बात का डर

मनोहर लाल पर कार्रवाई को लेकर पहले कई तरह की चर्चाएं चल रही थी. क्योंकि उनकी पत्नी सोहन बाई धाकड़ वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत की सदस्य हैं. पति पर कार्रवाई होने के बाद वो पार्टी छोड़ सकती हैं. ऐसा सियासी अनुमान लगाया जा रहा है… क्योंकि मंदसौर जिला पंचायत में 17 सदस्यों में से 9 सदस्य भाजपा समर्थित है, जबकि आठ कांग्रेस समर्थित है. हालांकि, पति पर कार्रवाई होने के बाद अभी धाकड़ की पत्नी का इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. यदि सोहन बाई धाकड़ पार्टी छोड़ती हैं,  तो बीजेपी के लिए जिला पंचायत में यह बड़ा झटका हो सकता है. वहीं, कांग्रेस और भी मजबूती से जिला पंचायत में बीजेपी को टक्कर दे पाएगी. ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button