भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

एमपी पुलिस में ड्राइवरों के 1000 पदों पर सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

एमपी पुलिस में ड्राइवरों के 1000 पदों पर सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारी चयन मंडल ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें 800 पद जिला पुलिस बल और 200 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए आरक्षित किए गए हैं।

केवल पुरुष अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन
यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उम्मीदवार 3 नवंबर तक सुधार कर सकेंगे।

4 जनवरी से प्रस्तावित है परीक्षा
भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2027 से दो चरणों में शुरू होने की संभावना है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके लिए आधार कार्ड का UIDAI से सत्यापित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी शर्तें
कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही नियमानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक दक्षता की शर्तें लागू रहेंगी।

अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए निर्देश
मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार आरक्षण का लाभ केवल राज्य के मूल निवासियों को ही प्राप्त होगा। अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी के तहत ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button