अयोध्या में दिग्विजय सिंह ने किए रामलला के दर्शन, देश प्रदेश की खुशहाली की कामना
Digvijay Singh visited Ram Lalla in Ayodhya and wished for the prosperity of the country and the state.

अयोध्या में दिग्विजय सिंह ने किए रामलला के दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
भोपाल/अयोध्या, यश भारत। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की प्रार्थना की। दिग्विजय सिंह ने इसके बाद हनुमान गढ़ी पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। उनके अयोध्या प्रवास को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह स्वागतयोग्य बात है कि दिग्विजय सिंह रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां जाकर वे प्रदेश और देश की उन्नति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।
आरिफ मसूद ने यह भी उल्लेख किया कि दिग्विजय सिंह पहले भी धार्मिक यात्राओं में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने नर्मदा परिक्रमा जैसी आध्यात्मिक यात्रा कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।







