महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन
यशभारत के देवेन्द्र केसरवानी सहित 15 पत्रकारों का हुआ सम्मान

जबलपुर, यशभारत। नर्मदा की पावन भूमि से जुड़े गौरवशाली पुत्र महर्षि महेश योगी ने भारतीय वैदिक संस्कृति और भावातीत ध्यान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विश्व के 200 से अधिक देशों तक पहुँचाकर उसे नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। ये विचार महर्षि महेश योगी की 109वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 24वें महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा व्यक्त किए गए।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अभिलाष पाण्डे ने महर्षि महेश योगी से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, राजीव गुप्ता एवं मुन्ना गूजर ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान होना अपने आप में प्रेरणादायी है। उन्होंने पत्रकारिता के बदलते दौर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले सीमित संसाधनों में मौके पर जाकर खबर जुटाना एक चुनौती थी, वहीं आज खबरों की भरमार है। ऐसे में पत्रकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से भीड़ में अलग पहचान बनाए। सोशल मीडिया के माध्यम से नई पीढ़ी के लिए पत्रकारिता के नए अवसर खुले हैं, लेकिन विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
समारोह में सभी सम्मानित पत्रकारों को आकर्षक अवार्ड, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

24वें महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में सम्मानित पत्रकार:
लाइफ टाइम सम्मान – विप्लव अग्रवाल, उज्जवल शुक्ला, भास्कर रमेश पाठक, नीरज मिश्रा
फोटो जर्नलिज्म – शंकर विश्वकर्मा, अमित सोनी (नई दुनिया)
अन्य सम्मान – अविशंकर नगाईच (पत्रिका), देवेन्द्र केशरवानी (यशभारत), अभिनाश चौरसिया (स्वतंत्रमत), विकास तिवारी (प्रदेश टुडे), विवेक दुबे (नवभारत), डेविड (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), आदर्श भाटिया, योगेश गुप्ता (हरिभूमि), मनीष दुबे (हिंदी एक्सप्रेस)






