देश
टीटी नगर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार अब दीपक पांडे के पास

टीटी नगर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार अब दीपक पांडे के पास
भोपाल, यश भारत । प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को टीटी नगर अनुभाग के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पांडे फिलहाल शहर वृत्त में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। अब वे शहर वृत्त के साथ टीटी नगर अनुभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कलेक्टर ने टीटी नगर एसडीएम का दायित्व संभाल रहीं डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत शर्मा को कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात आदेश जारी किया गया। अर्चना रावत शर्मा करीब दो वर्ष से टीटी नगर अनुभाग की एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक वे फील्ड की जिम्मेदारी से हटकर कलेक्ट्रेट में काम करने की इच्छा जता रही थीं। इसके बाद उन्हें कलेक्ट्रेट में अटैच किया गया है।







