जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के खितौला में 12 किलो सोना, 5 लाख की लूट

कट्टे की नोक पर ईएसएएफ फाइनेंस बैंक स्टाफ को वॉशरूम में बंद किया

जबलपुर यश भारत। खितौला थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह कट्टे की नोक पर एक निजी बैंक में लूट की एक बड़ी वारदात से पूरे क्षेत्र में अपरा तफरी और सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। घटना को दो बाइक में आए पांच लोगों ने अंजाम दिया जो हेलमेट लगाए हुए थे और हथियारों से लैस थे। घटना को सुबह करीब 9 बजे उस समय अंजाम दिया गया जब बैंक कर्मचारी बैंक खोलने पहुंचे और कट्टाधारी लुटेरों ने उक्त घटना को अंजाम दे डाला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय यह घटना हुई उसे समय बैंक के पांच छै कर्मचारी मौजूद थे और अचानक हुई इस घटना से वे सभी हथप्रभ रह गए जब तक वे कुछ समझ पाते लुटेरे घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे। फाइनेंस बैंक कर्मियों ने तत्काल इस घटना की जानकारी खितौला थाना पुलिस को दी वक्त बड़ी घटना की जानकारी लगते ही खेतोला पुलिस ने एसडीओपी सिहोरा और सिहोरा पुलिस थाना की पुलिस को भी सूचित किया जिसके चलते दोनों थानों का स्टाफ और अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खगाले जा रहे हैं।

हाईवे से कुछ ही अंदर है बैंक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर सिहोरा हाईवे से जैसे ही खितौला के लिए मुडते है थोड़ी आगे जाकर विजय रेस्टोरेंट के बाजू में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक स्थित है और यहीं पर घटना को अंजाम दिया गया। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात लुटेरे 12 किलो सोना और करीब 5 लाख रुपए नगद लूटकर रफू चक्कर हो गए हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के सहारे लुटेरे तक पहुंचने की कवायत में जुटी है।

ए एस पी सूर्यकांत शर्मा ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि उन्हें सुबह 9:00 बजे के करीब यह सूचना मिली कि बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है यह सूचना लगते ही वे स्वयं अपने स्टाफ के साथ मोके पर पहुंची तथा सिहोरा पुलिस और एसडीओपी को भी घटना की सूचना दी कुछ ही समय में एसडीओपी और सिहोरा थाने का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था। प्रारंभिक जानकारी में थाना प्रभारी के अनुसार अज्ञात लुटेरे 10 किलो सोना और करीब चार से पांच लाख रुपए लूट कर ले गए हैं। यह जानकारी उन्हें बैंक कर्मचारियों के द्वारा दी गई है पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की पड़ताल करने में लगी है लेकिन घटना के बाद 12:30 तक अज्ञात लुटेरों के संबंध में कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई थी।

बैंक कर्मचारी ने क्या कहा

बैंक कर्मचारी संतराम नामक कर्मचारी ने बताया कि मैं सुबह 8 बजे बैक आया था फिर बाहर की सफाई करने लगा फिर बैंक मैनेजर अंकितआये उसके बैंक कर्मी बबीता बैंक पहुंची बबीता कुछ ही देर में डी एम राघवेन्द्र सर आये उसके बाद 8.50 बजे करीब दो लुटेरे आए और कैमरे बंद कर दिए तथा अंकित सोनी से बोले कि बैक खोलो तो अंकित बोला कि एक चाबी से नही खुलता तो लुटेरे बोले कि किसके पास दूसरी चावी है। वह लड़का है या लड़की है तो अंकित होनी बोले कि मेडम है किर लगभग 9:00बजे मेडम रीना पटेल आई तभी लुटेरे बोले कि यही मेडम है। किर गन प्वाइंट के अन्दर से गये बॉर्ड खुलवाये नगदी एवं ज्वेलरी की निकाले और बैग में भर कर बे लगभग 9.17 बजे चले गये।

WhatsApp Image 2025 08 11 at 12.51.07 PM

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button