भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में डाबर ग्लूकोज ने युवा खिलाड़ियों के लिए लॉन्च किया एनर्जाइज इंडिया अभियान

भोपाल में डाबर ग्लूकोज ने युवा खिलाड़ियों के लिए लॉन्च किया एनर्जाइज इंडिया अभियान

भोपाल,यशभारत। युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और उन्हें एनर्जी व स्टैमिना के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए डाबर ग्लूकोज ने देशव्यापी अभियान एनर्जाइज इंडिया की शुरुआत की है। इस कैंपेन के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

भोपाल की आर डी स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित इस सत्र के दौरान युवा खिलाड़ियों को खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने, स्टैमिना बढ़ाने और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर डाबर की ओर से एकेडमी के टॉप एथलीटों को सम्मानित भी किया गया।

संस्कार भारती विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड बिनीत कुमार ने कहा कि यह कैंपेन खिलाड़ियों को पूरी ऊर्जा के साथ मैदान पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करेगा। डाबर ग्लूकोज नियमित फिजिकल एक्टिविटी करने वाले एथलीटों को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।

वहीं, डाबर इंडिया के हेड, सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस ब्यास आनंद ने कहा कि डाबर ग्लूकोज हमेशा से युवाओं को सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करता रहा है और युवा एथलीटों के साथ यह साझेदारी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

एकाडमी के प्रतिनिधि ऋषि रघुवंशी एवं दीपक परमार ने सत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पोषण और हाइड्रेशन बेहद जरूरी हैं। इस सेशन से खिलाड़ियों को अपने स्टैमिना और धैर्य को सुधारने में मदद मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button