देशभोपालराज्य

फिर लौटा चक्रवाती तूफान! 7 राज्यों में मचेगी तबाही ,पड़ेगी भयंकर ठंड

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी है। इस बीच चक्रवाती तूफान भी बार-बार दस्तक दे रहा है, जिससे दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (ढ्ढरूष्ठ) ने अलर्ट जारी किया है।श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (ष्4ष्द्यशठ्ठद्बष् ष्द्बह्म्ष्ह्वद्यड्डह्लद्बशठ्ठ) फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है।
आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12-13, 16 और 17 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जहां गुरुवार को जमकर बादल बरसेंगे। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बरसात के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 से 23 डिग्री सेल्सियस और 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। दिन में आसमान साफ रहा, लेकिन सुबह धुंध रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel