
जबलपुर यशभारत। रेलवे के सीटीआई राकेश सिंह के पिता 84 वर्षीय रामदयाल सिंह का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे आस्था नगर स्थित निवास से ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रेलवे के सीटीआई राकेश सिंह के पिता के निधन की खबर से रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण एवं रेलवे परिवार के सदस्य अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।







