सिवनी यश भारतlसिवनी जिले के बंडोल थाना प्रभारी एसआइ अर्पित भैरम,सिवनी सीएसपी पूजा पांडे समेत 9 पुलिसकर्मियों पर लूटने का आरोप लगा है। आरोप है कि बंडोल थाना प्रभारी और सीएसपी पूजा पांडे ने कटनी के एक कारोबारी के ड्राइवर व उसके साथी को जांच के नाम पर रोका और हवाला के एक करोड़ 45 लाख रुपये जप्त कर लिए गए। लेकिन इस बात की जानकारी बरिष्ट अधिकारियों को नही दी गई और कार्यवाही में बिलम्ब किया गया। इस बात की जानकारी आइजी जबलपुर रेंज को मिली तो आई जी प्रमोद वर्मा ने देर रात नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया था जिन्हें निलंबित जार दिया गया है।
जबलपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा जांच का जिम्मा:-
आई जी ने इस मामले की जांच के लिए जबलपुर से एएसपी आयुष गुप्ता को सिवनी भेजा जो रात्रि के समय सिवनी पहुंच गए। और रात लगभग 3 बजे तक जांच करते रहे।
राशि जप्त करने की चर्चा:-
शहर में चर्चा है कि सीएसपी पूजा पांडे और बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम ने सिलादेही ग्राम के समीप कार सवारों को रोका और उनसे 29650000 रुपये जपत किये। कार सवार कटनी से महाराष्ट्र के जालना जा रहे थे।
सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता के मुताबिक कटनी से बुधवार की रात एक कार चालक साथी समेत रुपये लेकर महाराष्ट्र के जालना जा रहा था। बंडोल थाना प्रभारी सहित एसडीओपी कार्यालय के कर्मचारियों ने कार को रोका। कार में एक करोड़ 45 लाख रुपये मिले। पुलिस कर्मियों ने जब्ती बनाने में बिलम्ब किया। और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। ड्राइवर ने घटना की जानकारी जिसके पैसे थे उन्हें दी। कारोबारी ने गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों पर पैसे जप्त करने के बाद कोई जप्ती न बनाने का आरोप लगाया। गंभीर आरोप की शिकायत जबलपुर और भोपाल के अधिकारियों तक पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
वाहन में थे तीन करोड़ रुपये?
वाहन में दो करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटनाक्रम की जांच करने के लिए जबलपुर एएसपी आयुष गुप्ता देर रात सिवनी पहुंच गए हैं। आइजी ने तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आइजी ने बताया कि एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
इन पुलिस कर्मियों पर हुई कार्यवाही:-
जबलपुर जोन आइजी प्रमोद वर्मा ने संदिग्ध आचरण में फंसे बंडोल के थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक माखन, रीडर प्रधान आरक्षक रविंद्र उईके, जगदीश यादव, योगेंद्र चौरसिया, आरक्षक चालक रितेश, आरक्षक नीरज राजपूत, गनमैन केदार व सदाफल को निलंबित किया है। सभी को पुलिस लाइन सिवनी अटैच किया गया है।
और सीएसपी पूजा पांडे पर कार्यवाही करने के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजा गया था और आज दोपहर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।
Back to top button