CRIME NEWS JABALPUR, एनआईए की सर्चिंग सुबह 10 बजे तक : 3 हिरासत में
संदेहियों को भोपाल ले जाया जाएगा, परिजनों से हुई पूछताछ

जबलपुर, यशभारत। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की अधिवक्ता के घर में शुक्रवार को देर रात हुई कार्रवाई शनिवार की सुबह तक जारी रही। इस दौरान पूछताछ की गई। एनआईए ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिन्हें भोपाल ले जाया जा रहा है। वहां, कोर्ट में पेश कर एनआईए आगे की कार्रवाई करेगी। पूरी कार्रवाई देश विरोधी गतिविविधों और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में की गई है।
सूत्रों ने बताया कि देर रात से सुबह तक अधिवक्ता ए उस्मानी के घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम के अधिकारियों के हाथ कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी हाथ लगे है। जिसको लेकर संदेहियों से पूछताछ की गई। टीम संदेहियों को लेकर भोपाल रवाना होने की जानकारी लगी है। इस संबंध में शहर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
इलाके की घेराबंदी कर की कार्रवाई
टीम ने शहर के सिविल लाइन में 2 जगह, बड़ी ओमती में 2 जगह और अधारताल में यह कार्रवाई की है। टीम ने रज्जाक से जुड़े होने के शक में मकसूद कबाड़ी और अहद उल्लाह अंसारी के घर भी दबिश दी है।
घरों से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने अंदर भेजा कार्रवाई शुरू होने के साथ ही घंटाघर और ओमती में दोनों सिरों पर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। सड़क पर सिर्फ पुलिस के वाहन ही दिख रहे थे।
प्रदेशव्यापी कार्रवाई में मिले थे इनपुट
टीम ने हाल ही में प्रदेशव्यापी कार्रवाई करते हुए बड़वानी, सिवनी, भिंड और खंडवा आदि में दबिश देकर संदिग्ध तत्वों को पकड़ा था। उनसे सघन पूछताछ भी की गई, जिसके बाद फ ॉरेन फ ंडिंग और हथियारों से जुड़े कई इनपुट हाथ लगे। जानकारों का कहना है कि इसी आधार पर टीमों ने कार्रवाई की।






