CRIME NEWS JABALPUR, नेशनल एग्री बिजनेश के नाम पर 10 लाख 80 हजार की धोखाधड़ी : पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, फरार देा आरोपियेां की तलाश जारी

जबलपुर, यशभारत। माढोताल थाना अंतर्गत नेशनल एग्री बिजनेश के नाम पर तीन आरोपियों ने एक युवक को ठगकर 10 लाख 80 हजार का चूना लगा दिया। आरोपियों ने पहले युवक से कहा कि वह साथ में बिजनेश करेंगे, इसके लिए सिक्योरिटी की रकम डिपॉजिट करें। युवक झांसे में आ गया और रकम डिपॉजिट कर दी। लेकिन उसके बाद ना कंपनी के प्रोडक्ट आए और ना ही रकम वापस मिली। जिसके बाद पीडि़त ने थाने में रपट लिखवाई। पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है, वहीं दो फरार आरेापियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विवेक पुरी गोस्वामी पिता रमेश्वर पुरी गोस्वामी उम्र 28 साल निवासी सैनतलाई पाटन रोड माढोताल से रत्नेश सिंग और उसकी कंपनी के दो कर्मचारी एसके मिश्रा और शिवांस पांडे ने नेशनल एग्री बिजनेश कंपनी में साथ में काम करने के नाम पर झांसे में लिया।
रत्नेश को पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विवेक पुरी गोस्वामी से कहा कि कंपनी के प्रोडक्ट यहां रखे जाएंगे जिसका उसे किराया और एक युवक की सैलरी भी भेजी जाएगी। इससे उसे लाखों रुपये का फायदा होगा। जिसके बाद उसने झांसे में आकर 10 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन उसके बाद आरोपी चंपत हो गए। जिसके बाद पुलिस ने रत्नेश सिंग को दबोच लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस जगह जगह छापेमार कार्रवाई को अंंजाम दे रही है।







