CRIME NEWS JABALPUR,ऑटो पलटकर यात्री के सिर से गुजरा, मौत : हादसे से क्षेत्र में हड़कंप, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। थाना खितौला अंतर्गत सिमरिया घाट में बेकाबू ऑटो पलटने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। हादसे के दौरान अधेड़ ऑटो ने नीचे गिरा, जिसके सिर में ऑटो चढ़ता हुआ निकल गया। बाद में पहुंचे एम्बुलेंस चालक ने उसे मृत घेाषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय महिला निवासी जुझारी ने बताया कि वह सिहोरा से आटो में बैठकर अपने बेटे जितेन्द्र पटैल के साथ जुझारी जा रही थी । आटो में अन्य यात्री भी बैठे थे। ऑटो चालक ने वाहन लापरवाही से चलाते हुये जा रहा था। जिसका यात्रियों ने विरोध भी किया। लेकिन चालक नहीं माना। तभी बेकाबू ऑटो घाट सिमरिया हिरन नदी के पास पलट गया। जिससे उसे एवं बेटे जितेन्द्र पटैल तथा आटो में बैठे अन्य लोगों को घातक चोटे आईं। ऑटो में बैठे राममिलन 50 वर्ष निवासी ग्राम राखी को चेहरे एवं शरीर में बहुत चोटे आईं थी। वहीं मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस चालक ने चेक कर अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।







